सेब के सिरके-: तेजी से Weight loss में मदद करता है एप्पल साइडर विनेगर, मगर कम ही लोग जानते हैं इसे पीने का सही समय

सेब के सिरके-: तेजी से Weight loss में मदद करता है एप्पल साइडर विनेगर, मगर कम ही लोग जानते हैं इसे पीने का सही समय

क्या आप भी तेजी से वजन कम करने के तरीके ढूंढ रहे हैं? अगर हां तो बताइए क्या आपने कभी एप्पल साइडर विनेगर के बारे में सुना है जो वजन घटाने में मदद (Apple Cider Vinegar For Weight Loss) कर सकता है। आइए इस आर्टिकल में जानते हैं एप्पल साइडर विनेगर के फायदों (Apple Cider Vinegar Benefits) और इसे पीने के सही समय के बारे में।

Apple Cider Vinegar For Weight Loss: एप्पल साइडर विनेगर सदियों से अपने चमत्कारी फायदों के लिए जाना जाता है। इसमें ढेरों एंटीमाइक्रोबियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो सेहत के लिए बेहद जरूरी हैं।

यह वजन कम करने, खराब कोलेस्ट्रॉल से छुटकारा दिलाने, ब्लड शुगर लेवल को कम करने और डायबिटीज के लक्षणों में सुधार करने में भी मदद करता है। इन सभी गुणों के कारण लोग अक्सर यह जानना चाहते हैं कि एप्पल साइडर विनेगर को दिन के किस समय पीना चाहिए (Best Time to Drink ACV)? अगर आप भी इस सवाल का जवाब जानना चाहते हैं, तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं।

कैसे वजन कम करता है एप्पल साइडर विनेगर?

  • मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करे: एप्पल साइडर विनेगर आपके मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मदद कर सकता है, जिससे आपकी कैलोरी जलने की दर बढ़ जाती है।
  • भूख को कम करे: यह आपके पेट को भरा रखने में मदद करता है और आपको लंबे समय तक फुल महसूस कराता है, जिससे आप ओवरईटिंग से बचते हैं।
  • इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाए: यह आपके शरीर की इंसुलिन के प्रति संवेदनशीलता को बढ़ा सकता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल को काबू करने में मदद मिलती है और वजन घटाना भी आसान हो जाता है।
  • चर्बी जलाने में मदद करता है: कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि एप्पल साइडर विनेगर शरीर में चर्बी जलाने की प्रक्रिया को बढ़ा सकता है।

एप्पल साइडर विनेगर को दिन में किसी भी समय पिया जा सकता है, लेकिन सबसे अच्छे रिजल्ट्स के लिए इसे खास वक्त पर पीना बहुत जरूरी है।

  • सुबह खाली पेट: सुबह खाली पेट एक गिलास पानी में एक या दो चम्मच एप्पल साइडर विनेगर मिलाकर पीने से मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा मिलता है और दिन भर कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है।
  • खाने से पहले: हर मील से पहले एक गिलास पानी में एक या दो चम्मच एप्पल साइडर विनेगर मिलाकर पीने से आप कम खाते हैं और लंबे समय तक भरे हुए महसूस करते हैं।
  • सोने से पहले: रात को सोने से पहले एक गिलास पानी में एक या दो चम्मच एप्पल साइडर विनेगर मिलाकर पीने से ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद मिलती है और वजन घटाने में मदद मिलती है।

एप्पल साइडर विनेगर पीते समय सावधानियां

  • पानी में मिलाकर पिएं: एप्पल साइडर विनेगर को सीधे पीने से आपके दांतों और गले को नुकसान पहुंच सकता है, इसलिए इसे हमेशा पानी में मिलाकर ही पिएं।
  • मात्रा का ध्यान रखें: एक दिन में तीन चम्मच से अधिक एप्पल साइडर विनेगर न पिएं।
  • डॉक्टर की सलाह लें: अगर आपको कोई हेल्थ प्रॉब्लम है, तो एप्पल साइडर विनेगर का सेवन शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

Note -: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

How does apple cider vinegar help you lose weight?

Boosts metabolism: Apple cider vinegar can help speed up your metabolism, which increases the rate at which you burn calories.

Suppresses appetite: It helps keep your stomach full and makes you feel full for a longer period of time, preventing you from overeating.

Increases insulin sensitivity: It can increase your body’s sensitivity to insulin, which can help control blood sugar levels and make weight loss easier.

Helps burn fat: Some studies suggest that apple cider vinegar can boost fat burning in the body.

Apple cider vinegar can be consumed at any time of the day, but it is important to drink it at a specific time for best results.

Morning on an empty stomach: Drinking one or two teaspoons of apple cider vinegar mixed in a glass of water on an empty stomach in the morning boosts metabolism and helps burn calories throughout the day.

Before meals: Drinking one or two teaspoons of apple cider vinegar mixed in a glass of water before every meal helps you eat less and feel full for a longer time.

Before bed: Drinking one or two teaspoons of apple cider vinegar mixed in a glass of water before bed helps control blood sugar levels and aids weight loss.