जनवरी 2025 महीने में इन राशियों की चमकेगी फूटी किस्मत, बनेंगे सारे बिगड़े काम -:

जनवरी 2025 महीने में इन राशियों की चमकेगी फूटी किस्मत, बनेंगे सारे बिगड़े काम -:

राशिफल के अनुसार जनवरी का महीना (January 2025 Grah Gochar) कई राशि के जातकों के लिए शानदार रहने वाला है। जनवरी महीने में सबसे पहले बुध देव राशि परिवर्तन करेंगे। बुध देव धनु राशि में गोचर करेंगे। वहीं शुक्र देव मीन राशि में गोचर करेंगे। इससे कई राशि के जातकों को सच्चा प्यार मिल सकता है। वहीं कई राशि के जातकों की शादी तय हो सकती है।

साल 2025 का पहला महीना कई राशि के जातकों के लिए बेहद (horoscope January 2025) खास रहने वाला है। इस महीने में सूर्य और शुक्र समेत कई ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं। ग्रहों के राशि परिवर्तन से राशि चक्र के सभी राशियों पर भाव अनुसार प्रभाव पड़ेगा। इससे कई राशि के जातक लाभान्वित होंगे। वहीं, कई राशि के जातकों को विषम परिस्थिति से (zodiac signs good luck January 2025) गुजरना पड़ सकता है। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं।

बुध ग्रह राशि परिवर्तन (budh Rashi Parivartan 2025)

  • ग्रहों के राजकुमार बुध देव 04 जनवरी को अपनी शत्रु राशि धनु में गोचर करने जा रहे हैं। यह गोचर धनु राशि के जातकों के लिए प्रतिकूल फल देने वाला रहेगा। जातक अपनी विवेक शक्ति और तर्क शक्ति में कमी महसूस कर सकते हैं। इस अवधि के दौरान मानसिक अवसाद का सामना करना पड़ सकता है। यह गोचर सुबह 11 बजकर 52 मिनट पर होगा।
  • दिनांक 18 जनवरी 2025 को प्रातः 06 बजकर 46 मिनट पर बुध ग्रह धनु राशि में अस्त होने जा रहे हैं। यह गोचर धनु राशि के जातकों के लिए लाभदायक नहीं रहेगा। जातक प्रत्येक कार्य को आलस्य में करेगा। महत्वपूर्ण कार्य के प्रति भी उदासीन रवैया अपना सकते हैं। विद्यार्थियों का पढ़ने में मन न लगने से प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
  • दिनांक 24 जनवरी 2025 को संध्याकाल 05 बजकर 31 मिनट पर बुध ग्रह मकर राशि में गोचर करने जा रहे हैं। यह गोचर मकर राशि के जातकों के लिए अत्यधिक लाभदायक रहने वाला है। जो जातक विदेश जाना चाहते हैं, उन्हें सफलता प्राप्त हो सकती है। जातक को व्यापार में भी आशातीत सफलता प्राप्त होगी। इस अवधि में जातक का आत्मविश्वास बढ़ा-चढ़ा रहेगा।

 सूर्य देव दिनांक 14 जनवरी 2025 को प्रातः 08 बजकर 43 मिनट पर अपनी शत्रु राशि मकर में गोचर करने जा रहे हैं। यह गोचर मकर राशि के जातकों के लिए हानिकारक रह सकता है। जातक के मान-सम्मान में कमी आ सकती है। अपयश का सामना भी करना पड़ सकता है। इस अवधि में जातक अत्यधिक तनाव महसूस कर सकते हैं। साथ ही परिश्रम के बावजूद भी परिणाम अनुकूल न आने से मन दुखी रह सकता है।

ऊर्जा के कारक मंगल देव अगले साल के पहले महीने में राशि परिवर्तन करेंगे। मंगल देव 21 जनवरी को मिथुन राशि में गोचर करेंगे। वर्तमान समय में मंगल देव कर्क राशि में विराजमान हैं। मंगल देव के मिथुन राशि में गोचर करने से कई राशि के जातकों को लाभ प्राप्त होगा।

शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन (Shukra Rashi Parivartan 2025)

दिनांक 28 जनवरी 2025 को प्रातः काल 06 बजकर 40 मिनट पर गृहस्थी, धन सुख सुविधाओं के कारक शुक्र ग्रह मीन राशि में गोचर करने जा रहे हैं। यह गोचर मीन राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है किंतु जातक का झुकाव आकर्षक और दिखावे की तरफ अधिक रहेगा। गुप्त रूप से अपना समय और धन भोग विलासिता में व्यय कर सकते हैं। जातक के मस्तिष्क में सही और गलत को लेकर द्वंद चल सकता है।